श्रवण गर्ग आज़ादी.मी पर बोलते हुए

समाचार पत्र दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्रवण गर्ग ने आज़ादी. मी के लौंच पर इस नए प्रयोग कि सराहना करी. उन्होने कहा कि देश की  विशाल हिंदी बोलने वाली आबादी लगातार साक्षर हो रही है और देश में तेज़ी से कंप्यूटर व इन्टरनेट का प्रचार प्रसार भी  हो रहा है. ऐसे में हिंदी का ये पहला उदारवादी पोर्टल कुछ ज़रूरी बुनियादी सवालों को उठा कर ज्ञान प्रसारित करेगा.

श्री गर्ग ने खासतौर पर स्कूल व कॉलेज के बच्चों तक इस पोर्टल व इसकी विचारधारा को ले जाने की वकालत करी.