स्टेट ऑफ गवर्नेंस: दिल्ली सिटीजन हैंडबुक 2009

 

सेंटर फॉर सिविल सोसायटी

सर रतन टाटा ट्रस्ट

फ्रेडरिक नौमान स्टिफटंग फर डाय फ्रेहेत

स्टेट ऑफ गवर्नेंस: दिल्ली सिटीजन हैंडबुक 2009

पुस्तक के विमोचन पर आपको सादर आमंत्रित करते हैं

दोपहर 3:00 बजे, 6 अक्तूबर 2009, एसोचैम हाउस

47, पृथ्वीराज रोड, नई दिल्ली- 110003 (निकट: सफदरजंग का मक़बरा)

संपर्क करें:
बैशाली बोमजान,
सेंटर फॉर सिविल सोसायटी
के-36, हौज़ खा़स एंक्लेव
नई दिल्ली- 110016
फोन: +91-11-26521882 / 2653-745

 

पैनल 1 - 3:00 से 4:00 बजे - बुक लांच
पैनल 2 - 4:15 से 5:15 बजे - स्लम फ्री दिल्ली
पैनल 3 - 5:30 से 6:30 बजे - पब्लिक ग्रीवेंसेस सिस्टम
चाय: 6:30 बजे

एक गुंजायमान और गतिशील लोकतंत्र के लिए जानकार नागरिक प्राणवायु के समान है। 2003 में सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (सीसीएस) ने सिटीजन हैंडबुक की संकल्पना को विकसित किया था ताकि राज्य सरकारों और नगर पालिकाओं की एजेंसियों, बोर्डों, निगमों, विभागों, योजनाओं और कार्यक्रमों का अध्ययन किया जा सके। इसका उद्देश्य नागरिकों की सरकार के कार्यो और उसकी कार्यप्रणाली से जुड़ी समझ को और पुख्ता करना है। जिससे तथ्य आधारित स्वतंत्र गुणवत्तापरक और मात्रात्मक शोधों को प्रोत्साहित किया जा सके, ताकि नागरिक बेहतर शासन की मांग करें तो उनके दावों का समर्थन किया जा सके।

इस तरह के अन्य प्रकाशनों के बीच ऐसी क्या चीज है जो हैंडबुक को विलक्षण और हटकर बनाती है?

इसका एक पहलू वह सिफारिशें हैं जो अच्छी लोक नीति पर आधारित होती हैं और दूसरा पहलू हैंडबुक के निर्माता हैं जो कि भारतीय जनसंख्या के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है- युवा।

सेंटर फॉर सिविल सोसायटी 2001 से सालाना रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम चला रही है। इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को समाज के साथ जोड़ना है. ऐसा रिसर्च, एनालिसिस, राइटिंग और सभी तरह की आलोचनात्मक सोच में प्रशिक्षित करके आर्थिक मसलों की वास्तविक जीवन से जुड़ी समझ पैदा करके किया जाता है। इस प्रोग्राम की विश्वसनीयता इंटर्नशिप के लिए मिलने वाले आवेदनों की संख्या से ही जाहिर हो जाती है, जो कि दुनिया भर के कॉलेजों से आते हैं। लगभग 200 से ज्यादा युवा दो महीने के प्रोग्राम का लाभ ले चुके हैं और महत्वपूर्ण मसलों पर गहन शोध के जरिये अपने पेपर तैयार करके उन्होंने शासन को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया है।

दिल्ली गवर्नेंस इंटर्नशिप प्रोग्राम 2009

175 आवेदनों में से 21 उभरते शोधकर्ताओं का चयन किया गया। इस तरह के प्रकाशन के साथ काम करने और दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ मुलाकात को लेकर उत्साहित शोधकर्ताओं ने दिल्ली की तपा देने वाली गर्मी की भी परवाह नहीं की और सरकारी अधिकारियों, संबंधित विभागों के सेवानिवृत्त अधिकारियों और इन संगठनों से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरीकों से प्रभावित हुए लोगों से सूचनाएं जुटाई।

18 मई, 2009 को सीसीएस के इंटर्न्स के साथ एक विशेष मुलाकात में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा, “युवाओं को इस तरह के कार्यक्रमों में भागेदारी करते देखना बहुत अच्छा लगता है। आप अगले कुछ सालों को लेकर क्या देखते हैं, इससे मुझे भी रू-ब-रू कराएं क्योंकि यह मेरी बहुत बड़ी मदद होगी। मुझे यह जानकर बहुत प्रोत्साहन मिलता है कि लोगों की बेहतर शासन में रुचि है और वह उसके बारे में सोचते भी हैं क्योंकि लोगों को यह कहते हुए देखना हमारी सख्त जरूरत है कि यह श्रेष्ठ से भी अच्छा है। हमें अपनी नहीं बल्कि आपकी आकांक्षाओं को पूरा करना है।”

दिल्ली सिटीजन हैंडबुक 2003 की सफलता के बाद सीसीएस ने इसी मेथोडोलॉजी (विधि) का प्रयोग करके मुंबई, झारखंड और स्वाभाविक है दिल्ली के लिए 2006 में हैंडबुक तैयारी कीं। मीडिया, अफसरशाही और राजनीतिक सर्कल में भी हैंडबुक पर व्यापक चर्चा हुई। यही नहीं कई जाने-माने विचारकों ने भी इसका अनुमोदन किया, जिनमें स्वामीनाथन अय्यर (दि टाइम्स ऑफ इंडिया), सुनील जैन और प्रोफेसर दीपक लाल (बिज़नेस स्टैंडर्ड), अशोक वी. देसाई (आउटलुक) और प्रताप भानु मेहता (सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च) शामिल हैं।

शहाना शेख (2008 इंटर्न) का मामला आपके साथ साझा करना हमारे लिए बड़े हर्ष की बात है,  वह पुनर्वास बस्तियों और झोंपड़पट्टी में रहने वाली महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों पर पेश किए पेपर के कारण राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में रहीं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर एमसीडी को इस पेपर के एक-एक शब्द पर गौर करना पड़ेगा। हमारे इस तरह के कई अध्ययन हैं, जिन्हें कॉलेज के छात्रों ने अंजाम दिया है, और जिनका अपना एक अलग महत्व भी है।

सीसीएस के बारे में
सेंटर फॉर सिविल सोसायटी एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी, शोध और शैक्षणिक संगठन है, जोकि पूरी तरह से सभ्य समाज को पुनर्जीवित करके भारत से सभी नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए समर्पित है।

हमारा अनुरोध है कि पुस्तक के विमोचन पर आप भी मौजूद रहें और हम अपनी इस पहल में आप के साथ की भी दरकार रखते हैं।

अधिक जानकारी, पुस्तक अंश या सीसीएस के अध्यक्ष से साक्षात्कार करने के लिए कृपया संपर्क करेः

बैशाली बोमजान, मैनेजर- पीआर ऐंड कम्युनिकेशन
मोबाइलः 098713 66407
ई-मेलः baishali@ccs.in