बोल

faiz.jpg

बोल के लब आजाद हैं तेरे
बोल जबां अब एक तेरी है
तेरा सुतवा जिस्म है तेरा
बोल के जां अब तक तेरी है
देख के:आहंगर की दुकां में
तुंद हैं शोले,सुर्ख हैं आहन
खुलने लगे हैं कुफलों के दहाने
फैला हर जंजीर का दामन
बोल,ये:थोड़ा बहुत वक्त बहुत है
जिस्म- ओ-जबां की मौत से पहले
बोल,के सच जिंदा है अबतक
बोल,जो कुछ कहना है कह ले

- फैज अहमद फैज