टूटने से पहले...
बर्लिन की दीवार को 13 अगस्त 1961 की रात को खड़ा कर दिया गया था। दीवार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जो 31 जुलाई 1989 तक के हैं-
- पश्चिमी बर्लिन के ईद-गिर्द बॉर्डर की कुल लंबाई थीः 155 किमी.
- पश्चिमी और पूर्वी बर्लिन के मध्य बॉर्डर थाः 43.1 किमी.
- पश्चिमी बर्लिन और पूर्वी जर्मनी के मध्य बॉर्डर थाः 111.9 किमी.
- बर्लिन के आवासीय इलाकों से निकलने वाला बॉर्डर थाः 37 किमी.
- बर्लिन दीवार पर मारे गए लोगों की संख्याः 192
- गोलीबारी में घायल हुए लोगों की संख्याः 200
बर्लिन की दीवार कहने के लिये एक दीवार थी लेकिन इसके कई हिस्से थे. ये सभी हिस्से पूर्वी बर्लिन के हिस्से वाली जमीन पर बने थे. इस दीवार का आखरी हिस्सा जो पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन की सीमा के ठीक पहले बना था, को लोग बर्लिन की दीवार के रूप में जानते है.
- पूर्व बर्लिन
- सीमा क्षेत्र
- सबसे अन्दर वाली दीवार
- सिग्नल बाड़
- अलग-अलग तरह की बाधायें
- वॉच टॉवर
- प्रकाश व्यवस्था
- स्तम्भ ट्रैक
- नियंत्रण ट्रैक
- वाहन विरोधी खाइयां
- पिछली दीवार, (जिसे दुनिया 'दीवार' के रूप में जानती थी.)
- पूर्वी और पश्चिम बर्लिन की असली सीमा
- पश्चिम बर्लिन

