फ्रेडरिक बास्तियात निबंध प्रतियोगिता
आइये जानें – विचारक और विचार
फ्रेडरिक बास्तियातः उदारवादी चिंतक
प्रतियोगिता परिणाम जानने के लिए यहाँ क्लिक करें.
आज़ादी.मी ने बास्तियात के जीवन, विचारों और कार्यों संबंधी सामग्री का एक विशेष संकलन तैयार किया है जो भारत के प्रगतिशील नागरिकों, शिक्षाविदों, छात्रों और सभी विचारवान लोगों की ज्ञान पिपासा को शांत करेगा। आइए देखें कि सारी दुनिया की तरह किस तरह भारत के लिए भी बास्तियात के विचार भारत के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक परिदृश्य में प्रासंगिक हैं। अपनी इस मुहीम को रोचक बनाने के लिए हम शुरू कर रहे हैं कुछ आकर्षक प्रतियोगिताएं जो फ्रेडरिक बास्तियात के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित होंगी।
बास्तियात निबंध प्रतियोगिता
क्या जीत सकते हैं आप?
- प्रथम पुरस्कार - 5,000 रु.
- द्वितीय पुरस्कार - 3,000 रु.
- तृतीय पुरस्कार - 2,000 रु.
- प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को फ्रेडरिक बास्तियात की पुस्तक “दि लॉ” की एक प्रति भेंट की जाएगी।
क्या है यह प्रतियोगिता?
आज़ादी.मी पर मौजूद पठन सामग्री (बास्तियात के जीवन परिचय और याचिका रोशनी करने वालों की (Candle makers' Petition)) और इंटरनेट सहित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर, निम्न सवालों को आधार बनाकर निबंध लिखें-
- फ्रेडरिक बास्तियात कौन थे?
- बास्तियात ने किस विचारधारा का प्रवर्तन किया?
- संरक्षणवाद पर फ्रेडरिक बास्तियात के एक प्रख्यात व्यंग्य “याचिका रोशनी करने वालों की” (Candle makers’ Petition) को वर्तमान समय में आप किस तरह तर्कसंगत पाते हैं? दो उदाहरणों के साथ समझाएं?
- “याचिका रोशनी करने वालों की” (Candle makers’ Petition) में पेश की गई संकल्पना के आधार पर उत्पादक और उपभोक्ता के हितों को संतुलित करने में सरकार किस तरह भूमिका निभा सकती है? इसमें आप चयन और प्रतिस्पर्धा को किस तरह देखते हैं?
नियम और शर्तें -
- निबंध लिखने की शब्द सीमा 750 शब्द है।
- निबंध ई-मेल या डाक से भी भेजे जा सकते हैं।
- ई-मेल से भेजे गये निबंध केवल हिन्दी में (मंगल फाँट में) स्वीकार किये जाएंगें।
- डाक से भेजते समय लिफाफे पर "बास्तियात निबंध प्रतियोगिता" का उल्लेख करें। अगर आप ई-मेल से प्रविष्टि भेज रहे हैं तो सबजेक्ट में "बास्तियात निबंध प्रतियोगिता" लिखें।
- निबंध भेजने की अंतिम तिथि 15 जून, 2010 है।
- विजेताओं की घोषणा 29 जून, 2010 को की जाएगी।
- अपनी प्रविष्टी azadi@ccs.in पर ई-मेल करे।
- या डाक से भेजें: सेंटर फॉर सिविल सोसायटी, ए-69, हौज़ खास, नई दिल्ली-110016
