सितंबर 2011
सऊदी अरब में महिलाओं को मिला मताधिकार
सितंबर 29, 2011 - 17:10सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया गया है. महिला अधिकारों की दिशा मे सार्थक कदम उठाते हुये, किंग अब्दुल्लाह ने एलान किया कि महिलाएं वोट डाल पाएंगी और स्थानीय चुनावों में हिस्सा भी ले पाएंगी. पश्चिम एशिया में लोकतांत्रिक और सामाजिक सुधारों के लिए चल रहे आंदोलनों के बीच सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज अल साद ने महिलओं को मतदान और चुनाव लड़ने का अधिकार देने की यह घोषणा की.
- snigdha's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
सुरक्षित विकास बचाएगा धरती को
सितंबर 28, 2011 - 18:02भारत में विगत छह महीनों में भूकंप के छोटे-छोटे कई झटकों को महसूस किया गया। किसे पता था कि भारत, गुजरात एवं कश्मीर के भूकंपों के बाद फिर एक बड़े भूकंप का सामना करेगा। रेडियो, टेलीविजन, अखबारों एवं सोशल नेटवर्क साइटों पर बहुत लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इन सभी चर्चाओं में कुछ मूलभूत प्रश्न उठाए गए जैसे भूकंप के प्रति हमारा देश कितना संवेदनशील है, लोग बचाव के प्रति कितने सजग व जागरूक हैं और उसमें भी उत्तरी-पूर्वी राज्यों की स्थिति क्या है? भूकंप से हुए नुकसान को कम किया जा सकता है अथवा नहीं? भूकंप आने के प्रमुख कारण क्या हो सकते हैं? क्या हमारी सरकार आपदा प्रबंधन के प्रति उदासीन है? क्या हमारे पास इस तरह की आपदाओं से निपटने के लिए पर्याप्त क्षमता नहीं है? क्या हमारी सरकार भवन-निर्माण की नियमावली लागू नहीं करना चाहती? क्या आम लोग इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए एकजुट होकर - सरकार एवं समाज संगठित रूप से - किसी साझे कार्यक्रम का क्रियान्वयन नहीं कर सकते? क्या हमें भूकंप एवं उससे होने वाले प्रभाव को भाग्य एवं भगवान के सहारे ही छोड़ना पड़ेगा?
- Admin's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
बैंकरों का वेतन प्रदर्शन से जोड़िये
सितंबर 26, 2011 - 17:26भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकरों के लिए बेहतर वेतन एवं भत्तों की मांग कर अच्छा ही किया है। उनका वेतन निजी क्षेत्र के उनके समकक्षों की तुलना में न केवल हास्यास्पद स्तर तक कम है, बल्कि यह टिकाऊ भी नहीं है। हमारी शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को देखते हुए हमारी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में प्रतिभाओं की खासी कमी पैदा होने वाली है, जिससे तकरीबन हर सेक्टर में वेतन एवं भत्ते ऊंचे स्तर पर पहुंचेंगे।
- Admin's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
आजीविका सुरक्षा बिल में नामौजूद मुद्दे
सितंबर 25, 2011 - 16:02शहरी विकास मंत्रालय, राजस्थान सरकार द्वारा ‘राजस्थान शहरी फुटपाथ व्यवसायी (आजीविका कि सुरक्षा और फुटपाथ व्यवसाय नियमन) बिल 2010’ बनाया गया है पर खेद का विषय है कि इस बिल में कई ऐसे महत्वपूर्ण प्रावधान नहीं है जो भारत सरकार द्वारा बनाए गये राष्ट्रीय फुटपाथ नीति 2004 व 2009 के महत्वपूर्ण अंग है. कई ऐसे अहम मुद्दे जो फुटपाथ व्यवसायियों का संरक्षण करने हेतु अति आवश्यक है परन्तु वे राज्य विधेयक में नहीं है. उल्लेख्ननीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 30 जून 2011 तक फुटपाथ व्यवसायियों के आजीविका के संरक्षण हेतू विधेयक बनाने का निर्णय दिया गया है.
- snigdha's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
घाटे में पहुंचा बीएसएनएल
सितंबर 22, 2011 - 18:30सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का घाटा 2010-11 में तीन गुना बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने कहा है कि 3जी और ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस (बीडब्ल्यूए) स्पेक्ट्रम के भुगतान तथा कर्मचारियों को वेतन मद में भारी राशि की अदायगी से उसका घाटा बढ़ गया.
- snigdha's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
ग़रीबी की नई परिभाषा
सितंबर 21, 2011 - 18:18शहरों में जो व्यक्ति हर महीने 965 रुपये और गांवों में 781 रुपये खर्च करता है वो गरीब नहीं माना जाएगा. ये बात योजना आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करके कही है. आयोग ने राष्ट्रीय सैंपल सर्वे संगठन के आंकड़े के आधार पर गरीबी रेखा की परिभाषा में सुधार करते हुए कहा है कि शहरों में रोजाना 32 रुपये और गावों में रोजाना 26 रुपये खर्च करने वाला व्यक्ति गरीब नहीं माना जाएगा.
- snigdha's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
एयर इंडिया की विवशता
सितंबर 19, 2011 - 17:17भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कुछ दिन पूर्व एक विशेष रिपोर्ट जारी की है| इस रिपोर्ट में उसने इंडियन एयरलाइंस के 111 नए विमानों के सौदे की फजीहत कर दी है| ये सौदा काफी साल खींचा गया और अब कैग ने उस पर अपनी नज़रे तिरछी की हैं|
इस रिपोर्ट में एयर इंडिया एवं इंडियन एयरलाइन्स के विलय के मुद्दे सहित कई और मुद्दे जैसे सौदे में खरीदे जाने वाली विमानों की संख्या, इसमें लग रहा लम्बा समय, क़र्ज़ लेकर विमान खरीदने के निर्णयों की आलोचना की गयी है| मुख्यतः इस रिपोर्ट में इस पूरे सौदे में हुई हेराफेरी की खूब खिंचाई की गयी है|
- Admin's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
महंगाई से त्रस्त जीवन
सितंबर 16, 2011 - 19:49तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में बृहस्पतिवार को एक बार फिर 3.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी. बढ़ी हुई दरें आधी रात से लागू हो गईं। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. जनवरी से अब तक पेट्रोल 8.47 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. अब दिल्ली में पेट्रोल 66 रुपए 70 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। सरकार रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर के दाम भी बढ़ाने पर विचार कर रही है. तेल कंपनियों को डीजल, एलपीजी और केरोसिन पर प्रतिदिन 263 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. अभी प्रति सिलिंडर 267 रूपए की सब्सिडी मिलती है और एक सिलिंडर 395 रूपए में मिलता है. सरकार एलीपीजी पर सब्सिडी ख़त्म करना चाहती है.
- snigdha's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
सांसदों की रिश्वतखोरी पर लगाम
सितंबर 15, 2011 - 17:20नोट के बदले वोट मामले मे तिहाड़ जेल मे सज़ा काट रहे राज्य सभा सदस्य अमर सिंह को स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से हाल मे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन के लिये मनोचिकित्सक परामर्श की आवश्यकता बतलायी है. समाजवादी पार्टी से अलगाव के बाद, राजनैतिक दांवपेंचों के महारथी माने जाने वाले अमर सिंह के लिए ये गिरफ्तारी एक और बड़ा झटका था. हालांकि राजनैतिक खरीद फरोख्त में लिप्त पार्टियों के लिए ये एक कड़ा संकेत है.
- snigdha's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
मोदी को अभी और सुधारनी है छवि
सितंबर 14, 2011 - 18:29सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा कांड के बाद 2002 में गुजरात में भड़की हिंसा और दंगों पर कथित निष्क्रियता के आरोपों पर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई आदेश जारी करने से इनकार कर दिया. अदालत चाहती है कि यह मुकदमा ट्रायल कोर्ट में चलना चाहिए.
इसी के साथ मोदी को एक बडी राहत मिली है और माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजनीति में उनके प्रवेश का रास्ता अब सुलभ हो गया है.
- snigdha's blog
- Login to post comments
- और पढ़ें
