सरकार – कुछ व्यंग्य़विचार

pocket.jpg
  • जो सरकार जितनी  बड़ी होती है कि जो आप जो चाहें दे सकती है वह इतनी ताकतवर भी होती है कि वो वह सब ले सकती है जो आपके पास है।
  • सरकार को सत्ता और अधिकार देना ठीक वैसा ही है जैसे किसी किशोर को शराब की बोतल और कार की चाबियां देना है।
  • मैं लतीफे नहीं बनाता बस सरकार को काम करते देखता  हूं और हकीकत बयान करता हूं।
  • किसी भी समस्या का सरकारी समाधान उतना ही उतना ही बुरा होता है जितनी की समस्या।
  • हास्य लेखक बनने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती क्योंकि पूरी सरकार आपकी जो मदद कर रही होती है।
  • जब विधायिका का सत्र चल रहा होता है तब किसी का जीवन ,स्वतंत्रता और संपत्ति सुरक्षित नहीं होती - मार्क ट्वेन
  • हर  समझदार अमेरिकी यह चाहता है कि सरकार ने जो उसके साथ किया है वह किसी और के साथ किया जाता और यही विदेश नीति का आधार है।
  • हमारी सरकार बजट घाटे की चिंता नहीं करती क्योंकि वह मानती है कि वह इतना बड़ा है कि अपनी चिंता खुद कर लेगा।
  • जब सरकार गलत हो तब सही होना खतरनाक होता है।
  • मैं बचपन से सुनता आ रहा था कि हमारे देश में कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है लेकिन अब मैं उस पर यकीन भी करने लगा हूं।
  • जरूर यह सरकारी बजट होगा इसमें बहुत सारे आंकड़े हैं।
  • हर देशभक्त को देश को सरकार से बचाने के ले तैयार रहना चाहिए।
  • सरकार डाक्टर नहीं है सरकार बीमारी है।
  • अपनी प्रायवेसी की रक्षा के लिए सरकार पर निर्भर करना वैसा ही जैसे किसी तांकझांक करने के आदि आदमी को खिड़कियां लगाने के लिए कहना।